* कल्याणक तीर्थोद्धारक, शासन दिवाकर, पंजाब मार्तण्ड, गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्री मद् विजय नित्यानंद सूरि जी म.सा, तप केसरी तपस्वी सम्राट आचार्य भगवन श्री मद् विजय वसंत सूरि जी म.सा आदि ठाणा 09 का 18 मार्च को जंडियाला गुरु में प्रवेश होगा। गोडवाड़ भूषण, ज्ञान प्रभाकर,स्वर्ण संत आचार्य श्रीमद् जयानन्द सूरी जी म.स. (भोले बाबा) जैतपुरा के पास हाथलाई में विराजमान है। दार्शनिक ज्योतिष सम्राट आचार्य श्री मद् विजय यशोभद्र सूरीश्वर जी म.सा आदि ठाणा श्री कावरा (छोटा उदयपुर) में विराजमान है।

Thursday, 9 March 2017

समुदाय वडिल के चरणों में पहुंचें श्रुतभास्कर गुरुदेव



पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरि म.सा के  समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी के आज्ञानुवर्ती

49वें वर्षीतप के आराधक, समुदायवडील आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय वसंत सूरीश्वर जी म.सा की सुखशाता पृच्छा हेतु कल दिनांक 8 मार्च 2017 शाम को श्रुतभास्कर आचार्य श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी महाराज विजय वल्लभ स्मारक, दिल्ली में पधारे।

ज्ञात रहे कि इस वर्ष गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य भगवंत का समुदाय के अनेक पदस्थ अपदस्थ मुनियों के साथ वल्लभ स्मारक में ही चातुर्मास निश्चित हुआ है।


🌞🌞🌞संक्रांति सूचना🌞🌞🌞

सूरत गुजरात में होगी अप्रैल माह की संक्रांति
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

पंजाब केसरी आचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सूरि जी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरि जी म.सा आदि ठाणा की अप्रैल माह की संक्रांति सूरत (गुजरात) में दिनांक 13 अप्रैल 2017 को होगी।

संक्रांति पर आने वाले गुरु भक्त और आगंतुक इस सुचना को note करें।

*संपर्क सूत्र :- 09426344818* (भरत भाई शाह)

Monday, 6 March 2017

गच्छनायक शांतिदूत गुरुदेव की दो वर्षों से गतिमान तपाराधना
अनुमोदना, अनुमोदना


50 वर्षों के संयम जीवन में जिनशासन की अपूर्व सेवा और प्रभावना कर रहे पंजाब केसरी गुरु वल्लभ समुदाय के गच्छनायक शांतिदूत आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरि जी महाराज साहेब का व्यक्तित्व और कृतित्व बड़ा ही प्रभावपूर्ण, प्रेरणादायी तथा प्रशंसनीय है।

सदा आत्मीय स्नेह - सद्भाव के सागर में आनंदमग्न रहकर शांत प्रशांत भाव से कार्यशील रहकर  रत्न त्रय की साधना में जो सतत् संलग्न हैं ऐसे उपकारी गुरुदेव पिछले 2 वर्षों से 10 द्रव्य सहित एकासना तप कर रहे हैं।

एकासना करने में कभी 3 बजे तो कभी 5 भी बज जाते हैं । कभी 30 km तो कभी 35 - 40 km भी विहार आदि करना होता है। किंतु अत्यंत शांत भाव से तपस्या करते हुए गुरुदेव जप - तप में लीन हैं।

ऐसे सौम्यमूर्ति गुरुदेव के चरणों में अनुमोदना पूर्वक कोटि कोटि वन्दन व तपस्या की साता पूछते हैं।


Sunday, 5 March 2017

Vallabh Vatika News

पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरि समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति
आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद जी म.सा द्वारा प्रतिष्ठित



श्री नमिनाथ जिनालय,झोटवाड़ा का दो दिवसिय ध्वजा परिवर्तन महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रावक-श्राविकाओं का उत्साह देखते ही बनता था, जिसे शब्दों में बयान नही किया जा सकता। विधिकारक द्वारा एक एक पूजा व्याख्या सहित... और संगीतकार भी ऐसे कि उसके हर स्वर लहर से हर कोई नृत्य को तैयार।

गच्छाधिपति शांतिदूत जी ने इस अवसर पर झोटवाड़ा संघ को आशीर्वाद और शुभकामना सन्देश प्रेषित किया।

● ▬▬▬▬▬ ஜ۩۞۩ஜ ▬▬▬▬▬ ●
   संत समागम संतों का स्वागत
● ▬▬▬▬▬ ஜ۩۞۩ஜ ▬▬▬▬▬ ●



आँध्र प्रदेश में जब  पूज्य गच्छाधिपति गुरुदेव शांतिदूत जैनाचार्य विजय नित्यानंद सूरि जी महाराज के आगमन हुआ था तब वहाँ की स्थानीय तेलगु जनता ने भारतीय परंपरा का आदर्श उपस्थित कर गुरुदेव का भावभीना स्वागत किया था।

गुरुदेव ने कहा कि संत किसी धर्म जाति या संप्रदाय विशेष के नही होते । संत तो सबके होते हैं । संत सांझे होते हैं । यहां की स्थानीय तेलगु जनता के निवेदन पर गुरुदेव वहां चल रहे गणपति मंदिर में प्रतिष्ठा प्रसंग पर उपस्थित हुए और सभी को आशीर्वाद देकर शाकाहार जीवन पध्दति जीने का संदेश दिया। जैन धर्म , जैन संतों से अपरिचित यहां के तेलगु लोगों ने जैनाचार्य शांतिदूत गुरुदेव का पारंपरिक रीति से शहनाई ढोल बजाकर स्वागत किया।

आज गुरुदेव ने आंध्र प्रदेश की सीमा पूरी कर तेलंगाना राज्य में प्रवेश किया है।

Saturday, 4 March 2017

गुरु नित्यानंद के नाम से आनंद घन बरसे..
जहा जहा आपके चरण पढे जनमानस हर्षे..
अदभुत छवि अदभुत कार्य अदभुत है ये नाम..
हृदय में बसा कर देख लो होंगे सब पूर्ण काम।


Friday, 3 March 2017

Vallabh Vatika Bulletin

श्री आत्म-वल्लभ-समुद्र-इंद्रदिन्न-नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी 

शासनरत्ना साध्वी प्रगुणा श्री जी म., मृदुभाषी साध्वी प्रियधर्मा श्री जी म. आदि ठाणा 4 उत्तरप्रदेश में बड़ागांव में 3 दिन की स्थिरता पश्चात कल दिनांक 4 मार्च को बागपत पहुंचेंगे। बड़ौत श्री संघ की विनती को स्वीकार करते हुए साध्वी वृन्द का 6 मार्च 2017 को गच्छाधिपति जी युक्त सपरिवार की दीक्षा भूमि - बड़ौत में आगमन होगा।

विदुषी साध्वी चंद्रयशा श्री जी एवं साध्वी पुनीतयशा श्री जी आदि श्री विमलनाथ जी की कल्याणक भूमि - श्री कम्पिलपुरी तीर्थ (उ.प्र.) में विराजमान हैं। आज उनकी निश्रा में जिनमंदिर जी में वर्द्धमान शक्रस्तव सह शांतिधारा युक्त 18 अभिषेक संपन्न हुए एवं कल वार्षिक ध्वजारोहण संपन्न होगा।

सरल स्वभावी साध्वी प्रीतिरत्ना श्री जी, साध्वी प्रीतिसुधा श्री जी आदि ठाणा 3 गुजरात के जामनगर जिले मेंधर्मदेशना देते हुए विचरण कर रहे हैं। साध्वी जी की निश्रा में आगामी माह में भूगर्भ से प्राप्त प्रतिमाओं की जिनमंदिर में स्थापना का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न होगा।

स्वाध्यायरसिक साध्वी सिद्धप्रज्ञा श्री जी, साध्वी हितप्रज्ञा श्री जी आदि ठाणा 3 स्वाध्याय के उद्देश्य से श्री विजय वल्लभ साधना केंद्र, जैतपुरा में विराजमान हैं। साध्वी वृन्द का आगामी चातुर्मास कुचेरा (राज.) में संपन्न होगा।

दर्शनं देव देवस्य, दर्शनं पाप नाशनं..
दर्शनं स्वर्ग सोपानं, दर्शनं मोक्ष साधनं..


Thursday, 2 March 2017

वल्लभ वाटिका समाचार

तपागच्छीय श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, शांतिदूत आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी की आज्ञानुवर्तिनी

शासनरत्ना साध्वी अमितगुणा श्री जी म. सा
(गच्छाधिपति जी की सांसारिक रत्नकुक्षि माताजी) आदि ठाणा का


आज श्री ओस्तरा पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ, श्री सर्वतोभद्रम तीर्थ, ओस्त्रा (जिला जोधपुर, राजस्थान) में आगमन हुआ। साध्वीवृन्द की निश्रा में 6 मार्च 2017 को विजय मुहूर्त में श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा पढ़ाई जायेगी। तत्पश्चात 8 मार्च 2017 को जिनमंदिर जी के प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर वार्षिक ध्वजारोहण संपन्न होगा।

ज्ञातव्य है कि *ओस्त्रा पार्श्वनाथ तीर्थ की पावन प्रतिष्ठा वल्लभ समुदाय के रत्नत्रयी - आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी, आचार्य विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी एवं आचार्य विजय जयानंद सूरीश्वर जी की उपस्थिति में संपन्न हुई थी।

"विहार यात्रा में गुरुदेव"



भगवान् महावीर स्वामी जी के 77वें पट्टधर, श्री आत्म-वल्लभ-समुद्र-इंद्रदिन्न सूरीश्वर जी के पट्टप्रभावक गुरुदेव जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरि जी म.सा की निश्रा में सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) में भव्य संक्रान्ति समारोह - 14 मार्च 2017 को मनाया जाएगा।